September 5, 2026
राज्य

मुजफ्फरपुर पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी पश्चिमी

पटना : प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के सक्रिय सदस्य याकूब खान और बिलाल को मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम ने बेउर जेल से पुलिस रिमांड पर लिया. सुरक्षा को लेकर दोनों को मुजफ्फरपुर नहीं ले जाया गया और पटना एटीएस कार्यालय में ही इन दोनों से मुजफ्फरपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को पूछताछ की. सूत्रों की मानें तो लगभग 100 से भी अधिक सवालों के साथ मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम पटना पहुंची थी. मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा जो सवाल तैयार किए गए थे उसमें पीएफआई फंडिंग, के अलावा बरूराज के परसौनी में लगाए गए ट्रेनिंग कैंप, गोपनीय तरीके से आयोजित की गई सभाओं और युवाओं को जोड़ने को लेकर लंबी पूछताछ की गई.

गौरतलब है कि दोनों से पहले बरूराज पुलिस ने पीएफआई के राज्य सचिव रियाज मारूफ कादिर अंसारी को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. बता दें कि एनआईए द्वारा मुजफ्फरपुर के बरूराज थाने में पिछले साल 2023 में 5 फरवरी को प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी. इसमें बताया गया था कि एनआईए ने पीएफआई के संगठन से जुड़ने के मामले में के केस में फरार चल रहे आरोपी बिलाल उर्फ इरशाद को पूर्वी चंपारण जिले के चकिया से गिरफ्तार किया था.मुजफ्फरपुर पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी पश्चिमी और केस के आईओ अभिषेक आनंद कर रहे थे. उनके अलावा बरूराज थानेदार संजीव कुमार दुबे के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम पहुंची थी. पुलिस टीम ने पीएफआईकी आने वाले दिनों में कौन-कौन सी प्लानिंग थी, बैंक से संबंधित दस्तावेज और दूसरे सवाल के बारे में भी जानकारी हासिल की गई. उन दोनों से यह भी सवाल किया गया कि कैसे पीएफआई उत्तर बिहार में अपने पांव पसार रहा था. इन दोनों से आमने-सामने बिठाकर भी पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की. करीब 4 से 5 घंटे तक इन दोनों से कई तीखे सवाल पुलिस ने पूछे

दरअसल, मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना के परसौनी में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई में भर्ती और प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग कैंप चलने के मामले में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था. पूर्वी चंपारण जिले के महसी थाना के मुगलपुर निवासी याकूब खान और चकिया थाना क्षेत्र के हरपुर की सुनी निवासी बिलाल को एनआईए ने नामजद आरोपी बनाया था. इससे पहले एनआईए की टीम द्वारा फुलवारी शरीफ कांड में बिलाल और इरशाद की गिरफ्तारी करके जेल भेजा गया था.

 

 

Related posts

शरीर में आती है घोड़े जैसी फुर्ती, कई रोगों को भी करता है दूर

Satyamev Jayate News

ऐसा गजब तहखाना, देखकर दंग रह गई पुलिस

Satyamev Jayate News

5 मिनट में बनेगा PAN Card

Satyamev Jayate News

Leave a Comment