September 5, 2026
राज्य

ऐसा गजब तहखाना, देखकर दंग रह गई पुलिस

गुजरात : पुलिस ने जब इस तहखाने का दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। इस तहखाने के अदर 15 लाख रुपये कीमत की 14,172 से अधिक बोतलें भारतीय निर्मित विदेशी शराब की मिलीं। गुजरात में शराब तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मामले गुजरात के वडोदरा की है। जहां एक शराब तस्कर ने घर के अंदर तहखाना बना रखा था।

https://youtu.be/1kKuhap6FBA

गुजरात में शराब तस्करी का नया तरीका देख पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम हैरान रह गई। शराब तस्करी का ये मामला वडोदार के नंदेसरी रोड का है। जहां महेश गोहिल नाम के शख्स ने शराब तस्करी के लिए घर के अंदर तहखाना बनाया हुआ था। उसने इस तहखाने का दरवाजा खोलने के लिए एक हाइड्रोलिक पंप लगाया हुआ था।

पुलिस ने इस मामले शराब तस्कर महेश गोहिल को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसके दो साथी अभी भी फरार हैं। गोहिल के खिलाफ पहले से ही 8 मामले दर्ज थे। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक एसडी रतड़ा ने बताया कि शराब तस्कर ने तहखाना इतनी अच्छी तरह से बनाया हुआ था कि किसी को भी उसकी मौजूदगी पर शक नहीं हो सकता था। उन्होंने टेक्नोलॉजी का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए शराब तस्कर की सराहना की।

उन्होंने बताया कि यह तहखाना फर्श की टाइलों और एक हाइड्रोलिक पंप से जुड़े धातु के दरवाजे से ढका हुआ था। पंप पर लीवर को ऑपरेट करके तहखाने का दरवाजा खुल जाता था। रतड़ा ने बताया कि यह हाइड्रोलिक पंप तकनीक उनके लिए पहली बार है। पुलिस अब जांच कर रही है कि गोहिल ने तहखाना कैसे बनाया और वह कब से इसका इस्तेमाल शराब छिपाने के लिए कर रहा था।

Related posts

बिहार में 8 साल से जारी शराबबंदी 48 घंटों में हटाने की इच्छा

Satyamev Jayate News

हवा बदलते ही पीठ पलटने में माहिर हैं केके पाठक

Satyamev Jayate News

स्कूलों से ‘गायब’ रह रहे टीचर, 22 शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक

Satyamev Jayate News

Leave a Comment