धर्म कर्म Archives - My Blog https://satyamevjayatenews.in/category/dhram/ My WordPress Blog Fri, 01 Mar 2024 10:27:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.6.1 https://i0.wp.com/satyamevjayatenews.in/wp-content/uploads/2017/11/cropped-logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 धर्म कर्म Archives - My Blog https://satyamevjayatenews.in/category/dhram/ 32 32 230878696 बिहार में बताई प्रधानमंत्री के मन की बात https://satyamevjayatenews.in/2024/03/01/bjp-in-dwarka-palace-of-sitamarhi/ https://satyamevjayatenews.in/2024/03/01/bjp-in-dwarka-palace-of-sitamarhi/#respond Fri, 01 Mar 2024 10:25:33 +0000 https://satyamevjayatenews.in/?p=5170 सीतामढ़ी: Lok Sabha Election 2024 के मध्यनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीतामढ़ी पहुंचे। वे दरभंगा एयरपोर्ट से हेलिकाप्टर से सीधे पुनौराधाम पहुंचे। यहां उन्होंने जानकी जन्मस्थली पुनौराधाम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह सीतामढ़ी के द्वारका पैलेस में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया।...

The post बिहार में बताई प्रधानमंत्री के मन की बात appeared first on My Blog.

]]>

सीतामढ़ी: Lok Sabha Election 2024 के मध्यनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीतामढ़ी पहुंचे। वे दरभंगा एयरपोर्ट से हेलिकाप्टर से सीधे पुनौराधाम पहुंचे। यहां उन्होंने जानकी जन्मस्थली पुनौराधाम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह सीतामढ़ी के द्वारका पैलेस में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने मोदी सरकार के कामकाज और उसके भविष्य के विजन के बारे में बात की।

सीतामढ़ी के द्वारका पैलेस में भाजपा की ओर से आयोजित बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की।

रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। एक समय था जब हम महज एक हजार करोड़ रुपये का डिफेंस आइटम बाहर निर्यात करते थे। आज हम 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रक्षा सामग्री दुनिया को निर्यात कर रहे हैं। 1 लाख करोड़ से ज्यादा का हम आज रक्षा उत्पादन कर रहे हैं।

भाजपा जो कहती है, वह करती है
उन्होंने आगे कहा कि मोदी गवर्नमेंट में हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। यही वजह है कि आज दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष भी कह रहे हैं कि 21 वीं सदी किसी का होने वाला है तो वह है भारत।

रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या राजनीति पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी उसकी विश्वसनीयता होती है। चुनाव के दौरान नेता और उनकी पार्टियां कहती कुछ है और करती कुछ और हैं। परंतु भाजपा जो कहती है, वह करती है।

मोदी जी ने मुझसे कहा- घोषणा पत्र में वहीं बातें…
रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। घोषणा पत्र जब बनाया जा रहा था तो मोदी जी ने मुझसे कहा- घोषणा पत्र में वहीं बातें शामिल करें, जिसे पूरा कर सकें।

2019 में मैं गृह मंत्री था। रक्षा मंत्री सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे ही घोषणा पत्र बनवाने की जिम्मेवारी सौंपी। घोषणा पत्र में हमने कहा था कि संसद के दोनों सदनों में जब हमारा पूर्ण बहुमत होगा तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करेंगे। हमने उसे समाप्त कर दिया।

चाहे हिन्दू हो या मुसलमान…
राजनाथ सिंह ने कहा कि चाहे हिन्दू हो या मुसलमान, सबकी मां- बहनें हमारी भी मां-बहनें हैं। उन पर तीन तलाक थोपा गया था। मोदी सरकार ने उसे समाप्त कर मां-बहनों को आजादी दी। नागरिकता कानून को हमने संसद से पास कराया।

राममंदिर आंदोलन को किया याद
राजनाथ सिंह ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में मैं जेल भी गया। जिस समय कारसेवकों पर गोलियां चली थी, उस समय मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था। मैंने उस आंदोलन को नेतृत्व करने का काम किया।

उन्होने कहा कि विरोधी दल के लोग भाजपा पर तंज कसते थे- सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। आज अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को दुनिया ने देखा।

मैं डंके की चोट पर…
रक्षा मंत्री ने कहा कि दस साल पहले की कांग्रेस सरकार को देश की जनता ने देखा है। न जाने कितने भ्रष्टाचार के आरोप उस पर लगे। कई नेता जेल गए और आज भी कई जेल जाने की लाइन में खड़े हैं। पर मैं डंके की चोट पर कहना चाहूंगा कि नरेन्द्र मोदी के दस साल के शासन काल में कोई माई का लाल एक रुपये का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका। यह है मोदी सरकार का ट्रैक रिकार्ड और सरकार की विश्वसनीयता।

पुनौराधाम में की पूजा-अर्चना
संवाद कार्यक्रम को पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और शिवहर सांसद रमा देवी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व रक्षा मंत्री पुनौराधाम मंदिर पहुंचकर जानकी जन्मस्थल पर पहुंचकर मंदिर में माता सीता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने सीता कुंड की आरती भी की।

सीतामढ़ी में कमल खिलना स्वाभाविक
पूजा अर्चना के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में भी कमल खिलेगा। तालाब में ही कमल खिलता है। जानकी जन्मभूमि पर तालाब (सीता कुंड) है, इसलिए यहां कमल खिलना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हर जगह उत्साह का माहौल है। लोग फिर नरेंद्र मोदी को देश की कमान सौंपने को तैयार है।

पुनौराधाम के विकास पर क्या कहा?
मीडियाकर्मियों द्वारा अयोध्या की तरह सीता जन्मभूमि के विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं राजनीतिक घोषणा तो नहीं कर सकता लेकिन हां, इतना कह सकता हूं कि सीतामढ़ी का भी सर्वांगीण विकास होगा।

The post बिहार में बताई प्रधानमंत्री के मन की बात appeared first on My Blog.

]]>
https://satyamevjayatenews.in/2024/03/01/bjp-in-dwarka-palace-of-sitamarhi/feed/ 0 5170
फिर भी कैसे रहते हैं स्वच्छ और तरोताजा https://satyamevjayatenews.in/2024/02/28/still-how-to-stay-clean/ https://satyamevjayatenews.in/2024/02/28/still-how-to-stay-clean/#respond Wed, 28 Feb 2024 06:40:25 +0000 https://satyamevjayatenews.in/?p=5106 बिहार : जैन धर्म में मुनि और साध्वी कड़ा और अनुशासित जीवन जीते हैं. वो दीक्षा लेने के बाद कभी नहीं नहाते. तब भी हमेशा फ्रेश और साफ कैसे लगते हैं. कभी नहीं नहाने की वजह भी आखिर क्या होती है. जैन धर्म में दो तरह के पंथ हैं –...

The post फिर भी कैसे रहते हैं स्वच्छ और तरोताजा appeared first on My Blog.

]]>

बिहार : जैन धर्म में मुनि और साध्वी कड़ा और अनुशासित जीवन जीते हैं. वो दीक्षा लेने के बाद कभी नहीं नहाते. तब भी हमेशा फ्रेश और साफ कैसे लगते हैं. कभी नहीं नहाने की वजह भी आखिर क्या होती है.

जैन धर्म में दो तरह के पंथ हैं – श्वेतांबर और दिगंबर. दोनों ही पंथों के साधू और साध्वियां दीक्षा लेने के बाद कठोर जीवन जीते हैं. वो सही मायनों में मर्यादित और अनुशासित जीवन जीते हैं, जिसमें किसी भी तरह के भौतिक और सुविधापूर्ण संसाधनों का इस्तेमाल नहीं करते. श्वेतांबर साधु और साध्वियां शरीर पर केवल एक पतला सा सूती वस्त्र धारण करते हैं

दिगंबर साधु तो वस्त्र भी धारण नहीं करते हां इस पर जैन पंथ की साध्वियां जरूर एक सफेद वस्त्र साड़ी के तौर पर धारण करती हैं. कड़ाके की ठंड में भी वो इसी तरह के वस्त्र पहनते हैं. दिगंबर साधु तो बर्फीली ठंड में भी कोई वस्त्र किसी हालत में नहीं पहनते. हां श्वेतांबर साधु और साध्वियां अपने साथ रहने वाली 14 चीजों में एक कंबली भी रखती हैं, जो बहुत पतली होती है, इसे वो केवल सोते समय ही ओढ़ते हैं.

ये सभी साधु और साध्वियां चाहे कोई मौसम हो, जमीन पर ही सोते हैं, ये जमीन नंगी भी हो सकती है या लकड़ी वाली भी. वो चटाई पर भी सो सकते हैं. सोने के लिए वो सूखी घास का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि इन साधु और साध्वियों की नींद बहुत कम होती है. दिगंबर साधुओं के बारे में तो कहा जाता है कि वो केवल करवट बहुत कम नींद लेते हैं

आपको ये बात हैरान कर सकती है लेकिन ये सच है कि दीक्षा लेने के बाद जैन साधु और साध्वियां कभी नहीं नहाते. माना जाता है कि उनके स्नान करने पर सूक्ष्म जीवों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा. इसी वजह से वो नहाते नहीं और मुंह पर हमेशा कपड़ा लगाए रखते हैं ताकि कोई सूक्ष्म जीव मुंह के रास्ते शरीर में नहीं पहुंचे.

कहा जाता है कि स्नान मुख्य तौर पर दो तरह का होता है – बाहरी और आंतरिक. सामान्य लोग आमतौर पर पानी से नहाते हैं. लेकिन जैन साधु और साध्वियां आंतरिक स्नान यानि मन और विचारों की शुद्धि के साथ ध्यान में बैठकर ही आंतरिक स्नान कर लेते हैं. उनके स्नान का मतलब होता है भावों की शुद्धि. जीवन पर्यंत वो इसी का पालन करते हैं.

हां साधु और साध्वी ये जरूर करते हैं कि कुछ दिनों के अंतर पर गीला कपड़ा लेकर अपने शऱीर को उससे पोंछ लेते हैं. इससे उनका शरीर हमेशा तरोताजा और शुद्ध लगता है

जैन भिक्षु सभी तरह के भौतिक संसाधनों का त्याग कर देते हैं और बेहद सादगी के साथ सारा जीवन गुजार देते हैं. यहां तक कि विदेशों में रहने वाले जैन साधू और साध्वियां भी इसी तरह से कठिन जीवन बिताते हैं. ठहरने का आश्रय और खाना जैन समुदाय उन्हें मुहैया कराता है या वो जैन धर्म से जुड़े मंदिरों के साथ लगे मठों में रहते हैं.

The post फिर भी कैसे रहते हैं स्वच्छ और तरोताजा appeared first on My Blog.

]]>
https://satyamevjayatenews.in/2024/02/28/still-how-to-stay-clean/feed/ 0 5106
आईआरसीटीसी टूर पैकेज की मदद से आप राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। सस्ते में घूमने के लिए इस पैकेज की शुरुआत मार्च से हो रही है। https://satyamevjayatenews.in/2024/02/27/if-you-want-to-see-ram-then-go/ https://satyamevjayatenews.in/2024/02/27/if-you-want-to-see-ram-then-go/#respond Tue, 27 Feb 2024 09:10:11 +0000 https://satyamevjayatenews.in/?p=5091 प्रभु श्री राम के दर्शन करने की होड़ पूरे भारतीयों में मची है, फिर चाहे फ्लाइट टिकट लाखों में हो या फिर ट्रेन एकदम खचा खच भरी हो, राम भगवान के दर्शन करने जाना है तो जाना है! लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सहूलियत के साथ दर्शन करना...

The post आईआरसीटीसी टूर पैकेज की मदद से आप राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। सस्ते में घूमने के लिए इस पैकेज की शुरुआत मार्च से हो रही है। appeared first on My Blog.

]]>

प्रभु श्री राम के दर्शन करने की होड़ पूरे भारतीयों में मची है, फिर चाहे फ्लाइट टिकट लाखों में हो या फिर ट्रेन एकदम खचा खच भरी हो, राम भगवान के दर्शन करने जाना है तो जाना है! लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सहूलियत के साथ दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए आईआरसीटीसी ने अयोध्या के लिए पैकेज निकाला है। इस पैकेज की मदद से आप एक रात अयोध्या नगरी में रुककर राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। बता दें, इस पैकेज में आपको ना केवल अयोध्या बल्कि वाराणसी, गया, प्रयागराज जैसी जगह भी घुमाया जाएगा।

पहले दिन – दोपहर 12.35 बजे बेंगलुरु पैकेज की शुरुआत होगी, जिसमें दोपहर 15.00 बजे आप वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंच पाएंगे। यहां आपको गंगा आरती देखने का भी समय दिया जाएगा। इसके बाद आप होटल में चेक इन कर पाएंगे। यहां रात को खाना-आराम कर सकेंगे।

फिर दूसरे दिन – सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट कर पाएंगे। इसके बाद बोधगया के लिए आप जा सकेंगे। यहां महाबोधि मंदिर के दर्शन करने का भी टाइम मिलेगा। इसके बाद आप बोधगया में ही होटल में चेक इन कर सकेंगे। रात में खाना और आराम सब कुछ बोधगया में ही किया जाएगा।

तीसरे दिन – सुबह-सुबह गया में विष्णुपद मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। इसके बाद होटल के लिए जाएंगे। नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट करेंगे और वाराणसी के लिए आगे जाएंगे। तीसरे दन आप रात में वाराणसी में होटल चेक इन करेंगे।

चौथे दिन – सुबह फिर आप काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के लिए जाएंगे। नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट करके आपको सारनाथ ले जाया जाएगा। इसके बाद अयोध्या के लिए आगे जाएंगे और यहां होटल में चेक इन होगा।

पांचवे दिन – जल्दी नाश्ते के बाद, आप होटल से चेक आउट कर सकेंगे। यहां आप अयोध्या मंदिर, दशरथ महल, हनुमान गढ़ी और सीता रसोई जाने का भी टाइम मिलेगा। बाद में प्रयागराज जाएंगे और होटल में फिर चेक इन करेंगे। रात में खाने के बाद यही रुकेंगे।

छठे दिन – फिर छठे दिन नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट करेंगे। इसके बाद त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला और पातालपुरी मंदिर देखेंगे। बाद में वापसी के लिए 6 बजे तक वाराणसी हवाई अड्डे पर जाएंगे। फ्लाइट रात 9.30 बजे की है। यहां आपकी यात्रा खत्म हो जाएगी।

The post आईआरसीटीसी टूर पैकेज की मदद से आप राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। सस्ते में घूमने के लिए इस पैकेज की शुरुआत मार्च से हो रही है। appeared first on My Blog.

]]>
https://satyamevjayatenews.in/2024/02/27/if-you-want-to-see-ram-then-go/feed/ 0 5091
अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर नारायणपुर लौटे श्रद्धालु, नगर वासियों ने किया स्वागत https://satyamevjayatenews.in/2024/02/27/narayanpur-after-seeing-ramlala-in-ayodhya/ https://satyamevjayatenews.in/2024/02/27/narayanpur-after-seeing-ramlala-in-ayodhya/#respond Tue, 27 Feb 2024 09:04:29 +0000 https://satyamevjayatenews.in/?p=5087 अयोध्या : अयोध्या में रामलला के दर्शन कर नारायणपुर जिले का पहला जत्था गुरुवार की शाम वापस लौट आया है. इन राम भक्तों का नगर वासियों और सनातन धर्म मंच के सदस्यों ने आत्मीय स्वागत किया. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रामलला के दर्शन करने देशभर से लोग...

The post अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर नारायणपुर लौटे श्रद्धालु, नगर वासियों ने किया स्वागत appeared first on My Blog.

]]>

अयोध्या : अयोध्या में रामलला के दर्शन कर नारायणपुर जिले का पहला जत्था गुरुवार की शाम वापस लौट आया है. इन राम भक्तों का नगर वासियों और सनातन धर्म मंच के सदस्यों ने आत्मीय स्वागत किया.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रामलला के दर्शन करने देशभर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में नरायाणपुर से भी श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या गया था. जहां रामलला के दर्शन करने के बाद पहला जत्था गुरुवार शाम को नारायणपुर लौटा आया है. इन राम भक्तों का नगर वासियों और सनातन धर्म मंच के सदस्यों ने आरती और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया.

नारायणपुर जिले से बीते दिनों हिंदू धर्म के विभिन्न संगठनों के 41 सदस्यों का दल अयोध्या पहुंचा और रामलला के दर्शन किये. जिसके बाद श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुवार शाम को नारायणपुर वापस लौट आया है. पहले जत्थे में नारायणपुर जिले से कुल 41 सदस्य राम मंदिर दर्शन यात्रा में शामिल रहे. जिनके सकुशल लौट आने की खुशी में शहर के हनुमान मंदिर के पास स्वागत सभा का आयोजन किया गया. दर्शन कर लौटे सदस्यों की पैर दुलाकर आरती उतारी गई और तिलक लगा कर आत्मीय स्वागत नगर वासियों ने किया है.

इस दौरान रामलला के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने अपने अयोध्या यात्रा का अनुभव साझा किया. श्री राम मंदिर की सुंदरता और अयोध्या नगरी की भव्यता के किस्से उन्होंने लोगों को बताए. अंत में हनुमान चालीसा का पाठ कर मौजूद सभी लोगों को अयोध्या से लाए गए प्रसाद का वितरण किया गया.

The post अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर नारायणपुर लौटे श्रद्धालु, नगर वासियों ने किया स्वागत appeared first on My Blog.

]]>
https://satyamevjayatenews.in/2024/02/27/narayanpur-after-seeing-ramlala-in-ayodhya/feed/ 0 5087
मथुरा में जो हुआ, सो हुआ.300 साल बाद कोर्ट-कचहरी क्यों नहीं https://satyamevjayatenews.in/2024/02/27/renowned-historian-prof-irfan-habib-said-that-varanasi-mathura/ https://satyamevjayatenews.in/2024/02/27/renowned-historian-prof-irfan-habib-said-that-varanasi-mathura/#respond Tue, 27 Feb 2024 09:00:13 +0000 https://satyamevjayatenews.in/?p=5083 काशी : प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा कि वाराणसी-मथुरा में मंदिर थे, इन्हें तोड़ा गया, यह बिल्कुल सच है. इसका जिक्र इतिहास की कई किताबों में किया गया है. यह साबित करने के लिए किसी सर्वे, कोर्ट-कचहरी की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने गलत...

The post मथुरा में जो हुआ, सो हुआ.300 साल बाद कोर्ट-कचहरी क्यों नहीं appeared first on My Blog.

]]>

काशी : प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा कि वाराणसी-मथुरा में मंदिर थे, इन्हें तोड़ा गया, यह बिल्कुल सच है. इसका जिक्र इतिहास की कई किताबों में किया गया है. यह साबित करने के लिए किसी सर्वे, कोर्ट-कचहरी की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने गलत काम किया था, लेकिन अब 1947 की स्थिति बरकरार रखनी होगी. अगर कोई तब्दीली करनी है तो कानून बदलना होगा. 300 साल बाद हमें इन्हें दुरुस्त करने का औचित्य नहीं है.

कहा कि 300 वर्ष बाद मथुरा और काशी का मुद्दा उठाने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि काशी और मथुरा में बदलाव कानून से ही संभव है. इतिहासकार इरफान हबीब ने यह भी कहा कि 1991 के उपासना स्थल कानून के तहत इनका मौजूदा स्वरूप संरक्षित है. इसके मुताबिक 1947 की स्थिति बरकरार रखनी होगी. अगर कोई तब्दीली करनी है तो कानून बदलना होगा. तीन सौ, चार सौ साल बाद इन्हें दुरुस्त करने का औचित्य क्या है?

इरफान हबीब ने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में हजारों बौद्ध मठों को तोड़ कर मंदिर बनाए गए. क्या आप उन्हें भी तोड़ेंगे? गया का महाबोधि मंदिर इसी का उदाहरण है. वहां शैव मत के लोगों ने कब्जा कर लिया, हालांकि अब वहां हिंदू और बौद्ध दोनों ही पूजा करते हैं. इरफ़ान हबीब ने कहा कि औरंगजेब के जमाने में बीर सिंह बुंदेला ने मथुरा में बहुत बड़ा मंदिर बनवाया था. औरंगज़ेब ने मथुरा के मंदिर को तुड़वा कर मस्जिद बनाई. काशी विश्वनाथ में भी औरंगजेब ने मंदिरों को तुड़वा कर मस्जिद बनवाईं. इसमें कोई दो राय नहीं है, ये तारीखों में लिखा गया है. लेकिन जो काम औरंगजेब ने किया था, वही 300 साल बाद की जाए, ये तो सोचने की बात है. आर्कियोलॉजी में है, कोई भी इमारत मस्जिद हो या मंदिर हो उसे तोड़ना नहीं चाहिए. आर्कियोलॉजी के मुताबिक कोई भी इमारत 200 साल से अधिक की हो तो उससे छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए.

The post मथुरा में जो हुआ, सो हुआ.300 साल बाद कोर्ट-कचहरी क्यों नहीं appeared first on My Blog.

]]>
https://satyamevjayatenews.in/2024/02/27/renowned-historian-prof-irfan-habib-said-that-varanasi-mathura/feed/ 0 5083
ठहरना-खाना होगा मुफ्त, यहां जानें सब https://satyamevjayatenews.in/2024/02/26/%e0%a4%a0%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%af%e0%a4%b9%e0%a4%be/ https://satyamevjayatenews.in/2024/02/26/%e0%a4%a0%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%af%e0%a4%b9%e0%a4%be/#respond Mon, 26 Feb 2024 05:08:03 +0000 https://satyamevjayatenews.in/?p=5042 अयोध्या : प्रभु राम की नगरी अयोध्या विश्व पटल पर अपनी संस्कृति का परिचय दे रही है. चारों तरफ अयोध्या की चर्चा चल रही है. वहीं, देश के राम भक्त अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन पूजन करने के लिए व्याकुल हो रहे हैं. अगर आप भी अपने परिवार के...

The post ठहरना-खाना होगा मुफ्त, यहां जानें सब appeared first on My Blog.

]]>

अयोध्या : प्रभु राम की नगरी अयोध्या विश्व पटल पर अपनी संस्कृति का परिचय दे रही है. चारों तरफ अयोध्या की चर्चा चल रही है. वहीं, देश के राम भक्त अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन पूजन करने के लिए व्याकुल हो रहे हैं. अगर आप भी अपने परिवार के साथ अयोध्या आने का प्लान कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

दरअसल अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु राम विराजमान हो गए हैं. प्रभु राम के विराजमान होने के साथ ही अयोध्या में लाखों की संख्या में राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं. आप अगर अयोध्या आ रहे हैं, तो आपको दो प्रमुख मार्ग मिलेंगे. इसमें पहला मार्ग राम पथ होते हुए जन्मभूमि पथ पर मिलेगा, तो दूसरा मार्ग राम पथ होते हुए भक्ति पथ पर मिलेगा. इन दोनों मार्ग से आप रामलला के आसानी से दर्शन पूजन करने के लिए जा सकते हैं.

इस बीच जैसे ही आप बिरला धर्मशाला के सामने जन्मभूमि पथ पर आते हैं, वैसे ही राम मंदिर द्वारा संचालित सुविधा केंद्र दिख जाएगा. इस जगह आपको फ्री मिलने वाली सुविधाएं नजर आएंगी. अगर आप दर्शन संबंधित जानकारी के लिए पूछताछ करते हैं, तो यहां आपको एक काउंटर मिलेगा. राम मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए राम मंदिर ट्रस्ट फ्री में पीने के पानी की सुविधा के अलावा 25000 लॉकर की फ्री सुविधा दे रहा है. इसके अलावा दिव्यांगजन और वृद्धजन के लिए फ्री हुई व्हीलचेयर की सुविधा भी है.

The post ठहरना-खाना होगा मुफ्त, यहां जानें सब appeared first on My Blog.

]]>
https://satyamevjayatenews.in/2024/02/26/%e0%a4%a0%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%af%e0%a4%b9%e0%a4%be/feed/ 0 5042
राम मंदिर में मिलपर्स में, देखा नाम तो इंस्पेक्टर भी रह गए हैरान https://satyamevjayatenews.in/2024/02/24/ram-mandir-in-milpurs-in/ https://satyamevjayatenews.in/2024/02/24/ram-mandir-in-milpurs-in/#respond Sat, 24 Feb 2024 11:29:09 +0000 https://satyamevjayatenews.in/?p=4985 अयोध्या : भारतीय अरबपति एवं बिजनेस मैग्नेट श्रीधर वेम्बू का परिवार राम मंदिर की सुरक्षा संभाल रही सीएम योगी की विशेष सुरक्षा फोर्स का कायल हो गया है। गत 22 जनवरी को रामलला का दर्शन करते तमिलनाडु निवासी वेम्बू की मां जानकी का पर्स मंदिर में गिर गया था जो...

The post राम मंदिर में मिलपर्स में, देखा नाम तो इंस्पेक्टर भी रह गए हैरान appeared first on My Blog.

]]>

अयोध्या : भारतीय अरबपति एवं बिजनेस मैग्नेट श्रीधर वेम्बू का परिवार राम मंदिर की सुरक्षा संभाल रही सीएम योगी की विशेष सुरक्षा फोर्स का कायल हो गया है। गत 22 जनवरी को रामलला का दर्शन करते तमिलनाडु निवासी वेम्बू की मां जानकी का पर्स मंदिर में गिर गया था जो विशेष सुरक्षा बल के निरीक्षक को मिला। पर्स में 66290 रुपये नकद आधार कार्ड व पूजा सामग्री थी।

भारतीय अरबपति एवं बिजनेस मैग्नेट श्रीधर वेम्बू का परिवार राम मंदिर की सुरक्षा संभाल रही सीएम योगी की विशेष सुरक्षा फोर्स का कायल हो गया है।

गत 22 जनवरी को रामलला का दर्शन करते तमिलनाडु निवासी वेम्बू की मां जानकी का पर्स मंदिर में गिर गया था, जो विशेष सुरक्षा बल के निरीक्षक मानवेंद्र पाठक व उप निरीक्षक ओंकारनाथ त्रिपाठी को मिला।

पर्स में 66,290 रुपये नकद, आधार कार्ड व पूजा सामग्री थी। आधार कार्ड से पड़ताल करने पर पर्स के स्वामी का पता चला, लेकिन तब तक वेम्बू का परिवार तमिलनाडु पहुंच चुका था।

उन्होंने एसएसएफ अधिकारियों को रामनगरी में ठहरे अपने परिजन एस निवास का मोबाइल नंबर देकर पर्स उन्हीं को सौंपने का आग्रह किया। इसके बाद बुधवार को राम मंदिर पहुंचे एस निवास को एसएसएफ प्रभारी यशवंत सिंह ने पर्स सौंपा।

यशवंत ने बताया कि श्रीधर वेम्बू प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में थे। चार्टर्ड एकाउंटेंट एस निवास ने बताया कि श्रीधर वेम्बू तंजावुर के निकट तेनकासी के निवासी हैं। वेम्बू परिवार राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करता है। एसएसएफ की ईमानदारी सराहनीय है।

पर्स में पूजा में प्रयुक्त होने वाली एक छोटी घंटी थी, जो श्रीधर वेम्बू की मां जानकी को बहुत प्रिय है। वह उन्हें मिल गई, जिसे लेकर वह प्रसन्न हैं।

श्रीधर देश में इसलिए विशिष्ट स्थान रखते हैं, क्योंकि वह अमेरिका की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर बिजनेस करने के लिए भारत लौट आए। यहां उन्होंने जोहो नाम से सॉफ्टवेयर साल्यूशंस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी शुरू की।

श्रीधर वेम्बू ने सोच लिया था कि वे भारत में रह कर अपना बिजनेस करेंगे। उन्होंने किसी मेट्रो सिटी में आफिस न खोल कर गांव में ही कार्यालय खोला और अरबों डालर की कंपनी खड़ी कर दी। उनकी गिनती देश के चुनिंदा अरबपतियों में होती है।

The post राम मंदिर में मिलपर्स में, देखा नाम तो इंस्पेक्टर भी रह गए हैरान appeared first on My Blog.

]]>
https://satyamevjayatenews.in/2024/02/24/ram-mandir-in-milpurs-in/feed/ 0 4985
रामभक्त दिल खोलकर लुटा रहे खजाना, 4 दिन में ही बरसा रेकॉर्ड चढ़ावा https://satyamevjayatenews.in/2024/02/23/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%ad%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9/ https://satyamevjayatenews.in/2024/02/23/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%ad%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9/#respond Fri, 23 Feb 2024 07:19:57 +0000 https://satyamevjayatenews.in/?p=4797 अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर में अब लाखों लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। राम भक्तों ने 4 दिन में मिले 7 करोड़ 8 लाख रुपए दान किए हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान...

The post रामभक्त दिल खोलकर लुटा रहे खजाना, 4 दिन में ही बरसा रेकॉर्ड चढ़ावा appeared first on My Blog.

]]>
अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर में अब लाखों लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। राम भक्तों ने 4 दिन में मिले 7 करोड़ 8 लाख रुपए दान किए हैं।

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं और मंदिर में बढ़-चढ़कर दान भी कर रहे हैं। रामभक्तों ने रामलला पर पैसों की बारिश कर दी है। राम मंदिर के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी छप्पर फाड़कर चंदा आ रहा है। भक्तों ने रामलला को अरबपति कर दिया है।

दर्शनरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही आम लोगों के लिए खोले जाने के बाद से ही राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर के बीच लोग मंदिर के बाहर लाइन में खड़े नजर आए। श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते दिख रहे हैं। रामलला को 27 जनवरी को 3 बजे तक लगभग 75 हजार राम भक्तों ने राम लला का दर्शन किए हैं

रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ही राम मंदिर में दान लिया जा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से समझते हैं कि अब तक कितना दान मिला है। रामलला दर्शन के प्रथम दिन 2 करोड़ 90 लाख, 24 जनवरी को 2 करोड़ 43 लाख, 25 जनवरी को 8 लाख 50 हजार वहीं गणतंत्र दिन 26 जनवरी के दिन एक करोड़ 15 लाख रुपए दान में मिले हैं।

 

 

The post रामभक्त दिल खोलकर लुटा रहे खजाना, 4 दिन में ही बरसा रेकॉर्ड चढ़ावा appeared first on My Blog.

]]>
https://satyamevjayatenews.in/2024/02/23/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%ad%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9/feed/ 0 4797
जहां ध्वस्त हुई मस्जिद, वहां होने जा रहा वह काम, दंगाइयों ने सोचा भी नहीं होगा! https://satyamevjayatenews.in/2024/02/23/%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a6-%e0%a4%b5%e0%a4%b9/ https://satyamevjayatenews.in/2024/02/23/%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a6-%e0%a4%b5%e0%a4%b9/#respond Fri, 23 Feb 2024 07:09:37 +0000 https://satyamevjayatenews.in/?p=4788 नई दिल्ली :  उत्तराखंड के हल्द्वानी में जिस अवैध मस्जिद को नगर निगम ने जमींदोज किया, वहां अब वह काम होने जा रहा है, जिसकी दंगाइयों ने कल्पना भी नहीं की होगी. नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में जिस मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन को लेकर हिंसा हुई और कई...

The post जहां ध्वस्त हुई मस्जिद, वहां होने जा रहा वह काम, दंगाइयों ने सोचा भी नहीं होगा! appeared first on My Blog.

]]>
नई दिल्ली :  उत्तराखंड के हल्द्वानी में जिस अवैध मस्जिद को नगर निगम ने जमींदोज किया, वहां अब वह काम होने जा रहा है, जिसकी दंगाइयों ने कल्पना भी नहीं की होगी. नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में जिस मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन को लेकर हिंसा हुई और कई लोगों की मौतें हुईं, इस मामले में अब बड़ा एक्शन देखने को मिला है. हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में ध्वस्त हुई मस्जिद वाली जगह पर अब थाना बनने जा रहा है. जी हां, इसे लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदेश भी दे दिया है.

दमुख्यमंत्री धामी ने कहा, ‘बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा. उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है.’ बता दें कि नगर निगम ने बीते दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बनभूलपुरा इलाके में स्थित अवैध मस्जिद और मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था और देखते ही देखते हिंसा फैल गई थी.

रअसल, नैनीताल के कप्तान प्रहलाद मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री सीएम धामी ने आदेश दिया कि अतिक्रमण वाली जगह पर अब थाना बनेगा. जब तक थाना नहीं बनता, अस्थाई चौकी चलाई जाएगी. पुराने आपराधिक इतिहास वालों के भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. बनभूलपुरा इलाके में लाइसेंस वाले हथियारों को जमा किया जा रहा है. अब इसकी जांच की जा रही है कि क्या लाइसेंसी शस्त्रों का इस्तेमाल हमले में किया गया.

 

The post जहां ध्वस्त हुई मस्जिद, वहां होने जा रहा वह काम, दंगाइयों ने सोचा भी नहीं होगा! appeared first on My Blog.

]]>
https://satyamevjayatenews.in/2024/02/23/%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a6-%e0%a4%b5%e0%a4%b9/feed/ 0 4788
31 साल की साउथ एक्ट्रेस ने किया महादान https://satyamevjayatenews.in/2024/02/23/31-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a5-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf/ https://satyamevjayatenews.in/2024/02/23/31-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a5-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf/#respond Fri, 23 Feb 2024 06:46:43 +0000 https://satyamevjayatenews.in/?p=4768 अयोध्या : अयोध्या में श्रीराम लला के आने के अब कुछ ही दिन बाकी हैं और श्रीराम जी प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी दर्शकों दर्शन कर सकेंगे. 22 जनवरी के लिए लोगों में वैसे ही उत्साह देखने को मिल रहा है, जैसे कि तब मिला था जब भगवान 14 साल...

The post 31 साल की साउथ एक्ट्रेस ने किया महादान appeared first on My Blog.

]]>
अयोध्या : अयोध्या में श्रीराम लला के आने के अब कुछ ही दिन बाकी हैं और श्रीराम जी प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी दर्शकों दर्शन कर सकेंगे. 22 जनवरी के लिए लोगों में वैसे ही उत्साह देखने को मिल रहा है, जैसे कि तब मिला था जब भगवान 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे. उस दौरान लाखों लोगों ने श्रीराम के अयोध्या आगमन पर पूरी नगरी को फूलों से सजाया था और दीपों जलाए थे. उस दिन मानो ऐसा लगा था कि जैसे दीवापली का उत्सव है और अब 5 हजार साल बाद एक बार फिर भगवान के मंदिर में विराजमान होने के लिए लाखों श्रद्धालु श्रीराम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मंदिर में बनाने में 18 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और इसे बनाने में देश- विदेश से लोगों ने खुलकर दान दिया है. मंदिर निर्माण के लिए एक साउथ एक्ट्रेस ने भी दान दिया है और वे भी श्रीराम की बड़ी भक्त हैं लेकिन उन्हें प्राण प्रतिष्ठा में आने के लिए नहीं बुलाया गया. यहां हम उसी एक्ट्रेस के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं.

Images_01
दरअसल, यहां हम साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उस वक्त महादान की घोषणा की थी, जब मंदिर का निर्माण शुरू ही हुआ था. क्योंकि वे खुद भी एक धार्मिक प्रवक्ति की महिला हैं और आस्था में विश्वास करती हैं.


अयोध्या में श्रीराम राम मंदिर निधि समर्पण अभियान को अपना समर्थन देते हुए दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने 1 लाख रुपये का दान दिया है. इस बात की जानकारी भी उन्होंने खुद ही अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी थी.


अभिनेत्री ने अपने ट्विटर यानी एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा-‘मैं अयोध्या राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए 1 लाख रुपये की विनम्र प्रारंभिक प्रतिज्ञा कर रही हूं. आप सभी से हाथ मिलाने और इसका हिस्सा बनने का अनुरोध करती हूं. यह एक ऐतिहासिक आंदोलन है.’


अभिनेत्री ने 2021 में एक वीडियो में कहा था, ‘आप सभी को नमस्कार, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है. उन्होंने इसके लिए निधि समर्पण कार्यक्रम शुरू किया है. मैंने भी इसमें योगदान दिया है और मैं आप सभी से हाथ मिलाने का अनुरोध करती हूं. जय श्री राम.’


प्रणिता सुभाष ने अपने सभी प्रशंसकों से हाथ मिलाने और इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने का भी अनुरोध किया है. यह योगदान तब आया है जब वीएचपी और आरएसएस निधि समर्पण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना विशाल दान अभियान शुरू करने के लिए तैयारी कर रहे थे. 15 जनवरी 2021 से शुरू होने वाला यह अभियान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आम नागरिकों तक 65 करोड़ लोगों तक पहुंचा. अयोध्या में राम मंदिर के लिए धन संग्रह के लिए आरएसएस 5 लाख गांवों और दस करोड़ परिवारों तक पहुंचा.


आपको बता दें कि श्रीराम मंदिर में दान देने के लिए अकेली प्रणिता सुभाष ही नहीं बल्कि लाखों श्रद्धालु हैं. बता दें कि अब तक अयोध्या के राम मंदिर को करीब 5000 करोड़ रुपए से अधिक का दान मिल चुका है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्क के मुताबिक, मंदिर के समर्पण निधि वाले अकाउंट में ही अब तक 3200 करोड़ रुपए आ चुके हैं. इनमें से कई नामी नाम भी हैं जिन्हें श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्यौता मिला है.


हालांकि, प्रणिता सुभषा को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के उद्याटन समारोह में आने का निमंत्रण नहीं मिला, जो कि आध्यात्म से जुड़ी हैं. ये बात उनके सोशल मीडिया पोस्ट से भी मालूम पड़ती है लेकिन अफसोस उन्हें अयोध्या आने के लिए किसी ने नहीं बुलाया. जबकि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रजनीकांत, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े स्टार को अयोध्या में आने के लिए निमंत्रण बुलाया गया.

 

The post 31 साल की साउथ एक्ट्रेस ने किया महादान appeared first on My Blog.

]]>
https://satyamevjayatenews.in/2024/02/23/31-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a5-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf/feed/ 0 4768