September 5, 2026
धर्म कर्म

ठहरना-खाना होगा मुफ्त, यहां जानें सब

अयोध्या : प्रभु राम की नगरी अयोध्या विश्व पटल पर अपनी संस्कृति का परिचय दे रही है. चारों तरफ अयोध्या की चर्चा चल रही है. वहीं, देश के राम भक्त अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन पूजन करने के लिए व्याकुल हो रहे हैं. अगर आप भी अपने परिवार के साथ अयोध्या आने का प्लान कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

दरअसल अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु राम विराजमान हो गए हैं. प्रभु राम के विराजमान होने के साथ ही अयोध्या में लाखों की संख्या में राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं. आप अगर अयोध्या आ रहे हैं, तो आपको दो प्रमुख मार्ग मिलेंगे. इसमें पहला मार्ग राम पथ होते हुए जन्मभूमि पथ पर मिलेगा, तो दूसरा मार्ग राम पथ होते हुए भक्ति पथ पर मिलेगा. इन दोनों मार्ग से आप रामलला के आसानी से दर्शन पूजन करने के लिए जा सकते हैं.

इस बीच जैसे ही आप बिरला धर्मशाला के सामने जन्मभूमि पथ पर आते हैं, वैसे ही राम मंदिर द्वारा संचालित सुविधा केंद्र दिख जाएगा. इस जगह आपको फ्री मिलने वाली सुविधाएं नजर आएंगी. अगर आप दर्शन संबंधित जानकारी के लिए पूछताछ करते हैं, तो यहां आपको एक काउंटर मिलेगा. राम मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए राम मंदिर ट्रस्ट फ्री में पीने के पानी की सुविधा के अलावा 25000 लॉकर की फ्री सुविधा दे रहा है. इसके अलावा दिव्यांगजन और वृद्धजन के लिए फ्री हुई व्हीलचेयर की सुविधा भी है.

Related posts

अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर नारायणपुर लौटे श्रद्धालु, नगर वासियों ने किया स्वागत

Satyamev Jayate News

राम मंदिर में मिलपर्स में, देखा नाम तो इंस्पेक्टर भी रह गए हैरान

Satyamev Jayate News

फिर भी कैसे रहते हैं स्वच्छ और तरोताजा

Satyamev Jayate News

Leave a Comment