Images_01
दरअसल, यहां हम साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उस वक्त महादान की घोषणा की थी, जब मंदिर का निर्माण शुरू ही हुआ था. क्योंकि वे खुद भी एक धार्मिक प्रवक्ति की महिला हैं और आस्था में विश्वास करती हैं.

अयोध्या में श्रीराम राम मंदिर निधि समर्पण अभियान को अपना समर्थन देते हुए दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने 1 लाख रुपये का दान दिया है. इस बात की जानकारी भी उन्होंने खुद ही अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी थी.

अभिनेत्री ने अपने ट्विटर यानी एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा-‘मैं अयोध्या राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए 1 लाख रुपये की विनम्र प्रारंभिक प्रतिज्ञा कर रही हूं. आप सभी से हाथ मिलाने और इसका हिस्सा बनने का अनुरोध करती हूं. यह एक ऐतिहासिक आंदोलन है.’

अभिनेत्री ने 2021 में एक वीडियो में कहा था, ‘आप सभी को नमस्कार, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है. उन्होंने इसके लिए निधि समर्पण कार्यक्रम शुरू किया है. मैंने भी इसमें योगदान दिया है और मैं आप सभी से हाथ मिलाने का अनुरोध करती हूं. जय श्री राम.’

प्रणिता सुभाष ने अपने सभी प्रशंसकों से हाथ मिलाने और इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने का भी अनुरोध किया है. यह योगदान तब आया है जब वीएचपी और आरएसएस निधि समर्पण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना विशाल दान अभियान शुरू करने के लिए तैयारी कर रहे थे. 15 जनवरी 2021 से शुरू होने वाला यह अभियान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आम नागरिकों तक 65 करोड़ लोगों तक पहुंचा. अयोध्या में राम मंदिर के लिए धन संग्रह के लिए आरएसएस 5 लाख गांवों और दस करोड़ परिवारों तक पहुंचा.

आपको बता दें कि श्रीराम मंदिर में दान देने के लिए अकेली प्रणिता सुभाष ही नहीं बल्कि लाखों श्रद्धालु हैं. बता दें कि अब तक अयोध्या के राम मंदिर को करीब 5000 करोड़ रुपए से अधिक का दान मिल चुका है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्क के मुताबिक, मंदिर के समर्पण निधि वाले अकाउंट में ही अब तक 3200 करोड़ रुपए आ चुके हैं. इनमें से कई नामी नाम भी हैं जिन्हें श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्यौता मिला है.

हालांकि, प्रणिता सुभषा को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के उद्याटन समारोह में आने का निमंत्रण नहीं मिला, जो कि आध्यात्म से जुड़ी हैं. ये बात उनके सोशल मीडिया पोस्ट से भी मालूम पड़ती है लेकिन अफसोस उन्हें अयोध्या आने के लिए किसी ने नहीं बुलाया. जबकि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रजनीकांत, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े स्टार को अयोध्या में आने के लिए निमंत्रण बुलाया गया.
