27.2 C
New York
July 21, 2026
देशमनोरंजन

बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर का साधारण घर

,इस घर को देखने लोग अक्सर आते रहते हैं. तस्वीरें देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं करेंगे.

र‍िपोर्टर कौश‍िक अध‍िकारी मुर्श‍िदाबाद : अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे सुपरहिट सिंगर्स में गिने जाते हैं. अरिजीत सिंह की आवाज का जादू आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब चलता है. सफलता के खास शिखर पर पहुंचने के बाद भी अरिजीत सिंह एक सिंपल जिंदगी जीते हैं. अरिजीत सिंह भले ही मुंबई में रहते हैं लेकिन अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद में एक साधारण घर बनवाया है

इस घर को देखकर किसी सुपरस्टार जैसा लुक नहीं आता. साधारण सा घर और उसके बाहर छोटी सी गाड़ी देखकर फैन्स भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते.


अरिजीत सिंह के घर को देखने ही यहां लगातार टूरिस्ट आते रहते हैं. हालांकि मुर्शिदाबाद एक माइनिंग सिटी है. इस माइनिंग सिटी को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं.


साथ ही जब अरिजीत सिंह के घर को देखते हैं तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता. अरिजीत सिंह के भारत समेत पूरी दुनिया में फैन्स हैं.


अरिजीत सिंह ने सिंगिंग की दुनिया में शोहरत हासिल करने से पहले खूब संघर्ष किया है. अरिजीत सिंह को टीवी रियालिटी शो इंडियन आइडल से पहचान मिली थी. हालांकि इस शो के विजेता अरिजीत सिंह नहीं बन पाए थे. लेकिन इसके बाद भी अरिजीत सिंह ने हार नहीं मानी और बॉलीवुड में गाने गाते रहे


साल 2011 में आई फिल्म ‘मर्डर’ से अरिजीत सिंह को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद अरिजीत सिंह ने एजेंट विनोद, कॉकटेल, बर्फी और आशिकी-2 के गानों को खास मुकाम दिया. आज अरिजीत सिंह दुनिया के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में गिने जाते हैं. इसके बाद भी अरिजीत सिंह काफी सिंपल जिंदगी पसंद करते हैं.


जब भी अरिजीत सिंह को काम से फुरसत मिलती है, अपने घर मुर्शिदाबाद में लौट आते हैं. अरिजीत यहीं अपना ज्यादातर समय बिताते हैं. अरिजीत सिंह अपने 12 साल के करियर में 234 से ज्यादा फिल्मों में अपने गाने गा चुके हैं.


अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं. अरिजीत सिंह के कई गाने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों की लिस्ट में शुमार हैं.

 

Related posts

900 करोड़ कमाने के बाद, शांत नहीं बैठेंगे रणबीर कपूर

Satyamev Jayate News

23 अरब डॉलर के विमान सौदे को दिखाई हरी झंडी

Satyamev Jayate News

अपने पैर पर कुल्हाड़ी, बताया क्यों नहीं बन पाए महानायक …

Satyamev Jayate News

Leave a Comment