September 5, 2026
मनोरंजनराज्य

900 करोड़ कमाने के बाद, शांत नहीं बैठेंगे रणबीर कपूर

नई दिल्ली : मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. रिलीज के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और जब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया, तो टॉप ट्रेंड करने लगी थी. ‘एनिमल’ की सफलता के बाद, रणबीर कपूर अपनी आने वाली 4 और फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाने को तैयार हैं.

वहीं’एनिमल’ की सफलता के बाद रणबीर शांत नहीं बैठने वाले हैं. उनके हाथ 4 ऐसी फिल्में भी लगी हैं, जो आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी. तो चलिए, आपको रणबीर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं.बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दे रहे हैं. पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 900 करोड़ से ज्यादा

 

एनिमल पार्क: ‘एनिमल’ के बाद, निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी अब अपनी दूसरी ‘एनिमल पार्क’ लेकर आने वाले हैं, जो ‘एनिमल’ का दूसरा पार्ट होगा. इस फिल्म में भी रणबीर कपूर लीड करते नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और उसके बाद इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी.


ब्रह्मास्त्र 2: रणबीर और आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, वहीं खबर है कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है. बताया जा रहा है कि दूसरा पार्ट पहले पार्ट से काफी दमदार होगा और इस साल के अंत या 2025 की शुरुआत तक इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी.

रामायण: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने जा रही ‘रामायण’ पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले हैं. वहीं, फिल्म में माता सीता की भूमिका में एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आने वाली हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में नजर आ सकते हैं.

लव एंड वॉर: अब बात करें फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की तो हाल ही में इस फिल्म की घोषणा की गई थी और घोषणा के साथ ही इस फिल्म पर चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं. दरअसल, इस फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं, जिसमें रणबीर के आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं.

बता दें, रणबीर को फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में लाने वाले संजय लीला भंसाली ही थे. ‘सांवरिया’ तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.

Related posts

5 मिनट में बनेगा PAN Card

Satyamev Jayate News

बुलाए गए 2 डॉग्‍स, फिर मामला ही पलट गया, धक रह गई पुलिस

Satyamev Jayate News

दिमाग में चिप लगवाने वाला पहला इंसान

Satyamev Jayate News

Leave a Comment