September 5, 2026
राज्य

मिला कुछ ऐसा, फटी रह गईं आंखें, थक गए तौलते-तौलते

बेतिया : एसएसबी की कार्रवाई में 8 ट्रैक्टर पर लगे 64 टन लहसुन को जब्त किया गया. इस कार्रवाई में तीन तस्करों की गिरफ्तारी भी हुई है. चीन में निर्मित लहसुन नेपाल के रास्ते भारत के बाजारों में खपाया जा रहा है. तस्करी के इस खेल में अंतरराष्ट्रीय तस्करों का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के साथ कस्टम ने जब कार्रवाई की तो चीनी लहसुन की तस्करी का खुलासा हुआ है. पूछताछ में पता लगा है कि चीन से लहसुन की बड़ी खेप नेपाल पहुंच रही है और वहां से यूपी और बिहार के बाजारों तक पहुंच रही है. लहसुन को बड़े-बड़े शहरों तक पहुंचाया जा रहा

इंडो-नेपाल बॉर्डर से एकसाथ आठ ट्रैक्टर लहसुन नेपाल से इंडिया में कैसे आए, इस पर भी अब सवाल उठने लगे हैं. एक ट्रैक्टर पर पचास लाख की कॉस्मेटिक सामग्री भी जब्त हुई है. एसएसबी और कस्टम विभाग ने जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में छापेमारी की थी. यहां उन्होंने आठ ट्रैक्टर पर 64 टन चाइनीज लहसुन बरामद किया और एक ट्रैक्टर से पचास लाख का कॉस्मेटिक सामग्री बरामद की गई है. साथ में दो तस्करो कों भी एसएसबी ने गिरफ्तार किया गया है.

जानकरी देते हुए एसएसबी 47 वीं बटालियन के इंस्पेक्टर संजय कुमार शाह ने बताया कि गुप्त सूचना पर एसएसबी और कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सिकटा गांव के पुरैनिया गांव में छापेमारी की. भारी मात्रा में लहसुन और कॉस्मेटिक सामग्री बरामद किया गया है. सभी जब्त ट्रैक्टरों, लहसुन, कॉस्मेटिक सामग्री को मोतिहारी कस्टम विभाग कों सौप दी दिया गया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

हर जगह हो रही चर्चा, डीएम-एसएसपी ने भी की तारीफ

Satyamev Jayate News

जहां ध्वस्त हुई मस्जिद, वहां होने जा रहा वह काम, दंगाइयों ने सोचा भी नहीं होगा!

Satyamev Jayate News

राहुल गांधी के प्रवेश के साथ ही जिले में सिमलौंग से सुरक्षा व्यवस्था लगेगी

Satyamev Jayate News

Leave a Comment