4.7 C
New York
March 5, 2026
स्वास्थ्य

आपके घर में इस्तेमाल होने वाले लाल मिर्च पाउडर में ईंट या रेत की मिलावट हो सकती है

मसालों में मिलावट आम बात है और मिलावटी चीजें खाने से सेहत पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं, आपके घर में इस्तेमाल होने वाले लाल मिर्च पाउडर में ईंट या रेत की मिलावट हो सकती है। जानिए इसकी पहचान कैसे करें।

जिसे खाने पर चाट जाती है जीभ, वो चिपका होता है जीभ पर। ये वो तेज़ब होता है जो दिल को छू जाता है, और आँखों में आग लगा देता है। इसीलिए कहते हैं, मिर्च पाउडर के बिना जीवन अधूरा है।


लाल मिर्च पाउडर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले मसालों में से एक है। सब्जी को स्वाद और गहरा रंग देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। पुराने जमाने में साबुत लाल मिर्च को धूप में सुखाकर और पीसकर पाउडर बनाया जाता था और बाद में इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब लाल मिर्च पाउडर के पैकेट मिलने लगे हैं।

आजकल खाने-पीने की लगभग सभी चीजों में मिलावट होने लगी है। ऐसे माँ सवाल यह है कि आप जो लाल मिर्च पाउडर इस्तेमाल कर रहे हैं, वह कितना सुरक्षित है? क्या आपकी मिर्च में मिलावट तो नहीं है? पिसे हुए मसालों की मात्रा बढ़ाने और उन्हें गहरा रंग देने के लिए उनमें मिलावट की जाती है।

पैकेट वाले मसालों का वजन बढ़ाने के लिए लकड़ी का बुरादा, ईंट का चूरा और कृत्रिम रंगों का उपयोग किया जाता है। यह चीजें पेट में जाकर आपको कई खतरनाक बीमारियों का मरीज बना सकती हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एक आसान बताया है जिसके जरिए आप सिर्फ 5 सेकंड में असली-नकली लाल मिर्च पाउडर की जांच कर सकते हैं।

लाल मिर्च पाउडर में मिलावट क्यों की जाती है?

आमतौर पर पिसे हुए मसालों की मात्रा बढ़ाने और उनका रंग निखारने के लिए उनमें मिलावट की जाती है। मिर्च पाउडर में आमतौर पर ईंट पाउडर, नमक पाउडर या टैल्क पाउडर की मिलावट की जाती है।


सेहत के लिए खतरनाक है ईंट का पाउडर
ईंट पाउडर अक्सर ईंट के चूरे से बनता है, जो लाल रंग का होता है। इस पाउडर का रंग और बनावट मिर्च पाउडर के समान है। इसलिए, इसका उपयोग अक्सर मिलावटी पदार्थ के रूप में किया जाता है। यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर पर गंभीर परिणाम होते हैं।


घर पर लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की जांच ऐसे करें
1. गिलास सादे पानी में एक चम्मच मिर्च पाउडर मिलाएं।
2. पानी में घुले पाउडर को थोड़ी मात्रा में लेकर अपने हाथ में रगड़ें
3. यदि रगड़ने के बाद कोई किरकिरापन महसूस होता है, तो इसमें लाल मिर्च पाउडर में ईंट का पाउडर/रेत की मिलावट है
4. यदि अवशेष साबुन जैसा और चिकना लगता है, तो इसमें सोप स्टोन की मिलावट है


आर्टिफिशियल कलर की ऐसे करें जांच
1. इसे चमकीला रंग देने के लिए लाल मिर्च पाउडर में आर्टिफिशियल कलर मिक्स किये जाते हैं।
2. एक गिलास पानी में थोड़ा सा मिर्च पाउडर छिड़कें
3. अगर इसमें आपको एक रंगीन लकीर नजर आती है, तो पाउडर मिलावटी हो सकता है
4. लाल मिर्च पाउडर में अक्सर पानी में घुलनशील तारकोल रंग मिलाया जाता है


स्टार्च का पता लगाने के लिए ऐसे करें जांच
1. लाल मिर्च पाउडर में मात्रा बढ़ाने के लिए अक्सर स्टार्च मिलाया जाता है
2. स्टार्च की जांच के लिए पिसे हुए मसाले में टिंचर आयोडीन या आयोडीन घोल की कुछ बूंदें मिलाएं
3. यदि आप नीले रंग में बदलाव है, तो यह स्टार्च की वजह से हो सकता है

Related posts

योग क्या है

Satyamev Jayate News

5 तरीकों से करें विटामिन-डी की कमी को दूर

Satyamev Jayate News

नॉनवेज को प्रोटीन, आयरन और कैल्सियम का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है

Satyamev Jayate News

Leave a Comment