September 5, 2026
राज्य

शरीर में आती है घोड़े जैसी फुर्ती, कई रोगों को भी करता है दूर

बिहार : हमारे आसपास विभिन्न प्रकार की औषधियां मौजूद रहती हैं, लेकिन हम जानकारी के अभाव में इन्हें खरपतवार समझकर नष्ट कर देते हैं. लेकिन यह औषधि हमें विभिन्न रोगों से बचाने में काफी कारगर होती हैं. आयुर्वेद में इनका एक अलग ही महत्व है. आज हम आपको एक ऐसी ही औषधि के बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं अतिबला पौधे की, जिसका नाम सुनकर ही इसके गुणों के बारे में अभीभूत हो जायेंगे, जो हमें कई रोगों से लड़ने में मदद करता है.

रायबरेली की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं अतिबला एक पीले फूल वाला बेहद खूबसूरत पौधा होता है. जिसके पत्तों का स्वाद हल्का तीखा व कड़वा होता है. इसे कई अन्य नाम से भी जाना जाता है. इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं.जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है. प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में कई दवाइयों को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है . ग्रामीण अंचल क्षेत्र में इसे कंघी के नाम से जाना जाता है.

Related posts

बिहार में 8 साल से जारी शराबबंदी 48 घंटों में हटाने की इच्छा

Satyamev Jayate News

6 दिन से डेरा डाले हैं 3 विभाग के अफसर, टस से मस नहीं हुए ग्रामीण

Satyamev Jayate News

दिमाग में चिप लगवाने वाला पहला इंसान

Satyamev Jayate News

Leave a Comment