भारत के पहले केबल आधारित रेलवे पुल बनकर पूरी तरह तैयार है। जम्मू-कश्मीर का यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से करीब 80 किलोमीटर दूर बन रहे इस पुल पर ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।
- दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल नदी के ऊपर 359 मीटर की ऊंचाई पर चिनाब नदी तक फैला है।
- यह रेलवे पुल पेरिस के एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। रेलवे पुल नदी के तल से 1,178 फीट ऊपर है।
- चिनाब रेल पुल आर्क पुल की कैटेगरी में आता है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है।
- चिनाब ब्रिज को बनाने के लिए साल 2002 में स्वीकृति मिली थी। लेकिन इस पर काम 2004 में शुरू हुआ लेकिन यह फिर रुक गया।
- इस पुल को पूरा होने में 18 साल का समय लगा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों की मानें तो निर्माण में देरी की मुख्य वजह इसका डिजाइन थायह पुल पेरिस के एफिल
- यह पुल पेरिस के एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा और दिल्ली के कुतुब मीनार से 5 गुना ऊंचा है। पुल की कुल लंबाई 1,315 मीटर है।
- चिनाब नदी पर बने इस रेल पुल की लाइफ 120 साल की है। इसका डिजाइन 260 किमी प्रति घंटे की स्पीड का तूफान भी झेल सकता है।
- यह आर्क ब्रिज 8 रिएक्टर स्केल तीव्रता वाले भूकंप के बावजूद भी ऐसे ही खड़ा रह सकता है। इस प्रोजेक्ट में 35000 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए हैं।