February 14, 2026
धर्म कर्म

आईआरसीटीसी टूर पैकेज की मदद से आप राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। सस्ते में घूमने के लिए इस पैकेज की शुरुआत मार्च से हो रही है।

प्रभु श्री राम के दर्शन करने की होड़ पूरे भारतीयों में मची है, फिर चाहे फ्लाइट टिकट लाखों में हो या फिर ट्रेन एकदम खचा खच भरी हो, राम भगवान के दर्शन करने जाना है तो जाना है! लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सहूलियत के साथ दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए आईआरसीटीसी ने अयोध्या के लिए पैकेज निकाला है। इस पैकेज की मदद से आप एक रात अयोध्या नगरी में रुककर राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। बता दें, इस पैकेज में आपको ना केवल अयोध्या बल्कि वाराणसी, गया, प्रयागराज जैसी जगह भी घुमाया जाएगा।

पहले दिन – दोपहर 12.35 बजे बेंगलुरु पैकेज की शुरुआत होगी, जिसमें दोपहर 15.00 बजे आप वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंच पाएंगे। यहां आपको गंगा आरती देखने का भी समय दिया जाएगा। इसके बाद आप होटल में चेक इन कर पाएंगे। यहां रात को खाना-आराम कर सकेंगे।

फिर दूसरे दिन – सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट कर पाएंगे। इसके बाद बोधगया के लिए आप जा सकेंगे। यहां महाबोधि मंदिर के दर्शन करने का भी टाइम मिलेगा। इसके बाद आप बोधगया में ही होटल में चेक इन कर सकेंगे। रात में खाना और आराम सब कुछ बोधगया में ही किया जाएगा।

तीसरे दिन – सुबह-सुबह गया में विष्णुपद मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। इसके बाद होटल के लिए जाएंगे। नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट करेंगे और वाराणसी के लिए आगे जाएंगे। तीसरे दन आप रात में वाराणसी में होटल चेक इन करेंगे।

चौथे दिन – सुबह फिर आप काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के लिए जाएंगे। नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट करके आपको सारनाथ ले जाया जाएगा। इसके बाद अयोध्या के लिए आगे जाएंगे और यहां होटल में चेक इन होगा।

पांचवे दिन – जल्दी नाश्ते के बाद, आप होटल से चेक आउट कर सकेंगे। यहां आप अयोध्या मंदिर, दशरथ महल, हनुमान गढ़ी और सीता रसोई जाने का भी टाइम मिलेगा। बाद में प्रयागराज जाएंगे और होटल में फिर चेक इन करेंगे। रात में खाने के बाद यही रुकेंगे।

छठे दिन – फिर छठे दिन नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट करेंगे। इसके बाद त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला और पातालपुरी मंदिर देखेंगे। बाद में वापसी के लिए 6 बजे तक वाराणसी हवाई अड्डे पर जाएंगे। फ्लाइट रात 9.30 बजे की है। यहां आपकी यात्रा खत्म हो जाएगी।

Related posts

मथुरा में जो हुआ, सो हुआ.300 साल बाद कोर्ट-कचहरी क्यों नहीं

Satyamev Jayate News

बिहार में बताई प्रधानमंत्री के मन की बात

Satyamev Jayate News

जहां ध्वस्त हुई मस्जिद, वहां होने जा रहा वह काम, दंगाइयों ने सोचा भी नहीं होगा!

Satyamev Jayate News

Leave a Comment