27.2 C
New York
July 21, 2026
स्वास्थ्य

नसों में जम रहे गंदे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने के लिए आप गर्म दूध में ये खास बीज मिलाकर पी सकते हैं

गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल लोग कई गंभीर बीमारियों से घिरे हुए हैं। इन्हीं में से एक हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी है। दरअसल, शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं – गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। वहीं, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और ब्लॉकेज के कारण बन सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक को कोरोनरी हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि, दवाइयों और सही खानपान की मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक आसान घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है। तो चलिए, जानते हैं।

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप एक गिलास गर्म दूध में चिया सीड्स मिलाकर पी सकते हैं। जी हां, चिया सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो धमनियों में चिपके गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दूध और चिया सीड्स का सेवन करने से ट्राईग्लिसराइड लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें चिया सीड्स मिलाएं और कुछ देर भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं। दूध और चिया सीड्स का सेवन आप सुबह खाली पेट या रात के समय कर सकते हैं। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल तो कम होगा ही, साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप दूध में चिया सीड्स मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या अधिक बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Related posts

शरीर को स्वस्थ रखने और उसके बेहतर कामकाज के लिए आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन की तरह विटामिन बी12 की भी सख्त जरूरत होती है

Satyamev Jayate News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस World No Tobacco Day

Satyamev Jayate News

आपके घर में इस्तेमाल होने वाले लाल मिर्च पाउडर में ईंट या रेत की मिलावट हो सकती है

Satyamev Jayate News

Leave a Comment